नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के असर की आंच अब ग्वालियर तक पहुंचने लगी है। विदेश जाने के सपने देखने वाले युवाओं और खाड़ी देशों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने फिलहाल अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। इसका सीधा असर ग्वालियर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर दिखाई दे रहा है, जहां पिछले दो महीनों में नए पासपोर्ट आवेदनों में 30 से 35 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। कुछ महीने पहले तक पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी कतारें और डेढ़ महीने तक की वेटिंग देखने को मिलती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। पासपोर्ट सेवा केंद्र में भीड़ कम हो गई है और अपॉइंटमेंट आसानी से मिलने लगे हैं। गुरुवार को पोर्टल पर आवेदन करने वालों को सीधे 9 जून 2026 की तारीख मिल रही थी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
महाराज बाड़ा स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहले अपॉइंटमेंट के लिए करीब 45 दिन तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह अवधि घटकर लगभग 15 दिन रह गई है। तत्काल पासपोर्ट भी आसानी से बन रहे हैं। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक एके सिंह के अनुसार, वैश्विक युद्ध जैसे हालात बनने के बाद पासपोर्ट आवेदनों में स्पष्ट कमी आई है। हर साल ग्वालियर सहित प्रदेश के बड़े शहरों से हजारों छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। लेकिन मिडिल ईस्ट के अस्थिर हालातों ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। युद्ध के कारण कई देशों का एयरस्पेस प्रभावित हुआ है, फ्लाइट रूट बदल रहे हैं और हवाई टिकट महंगे हो गए हैं। सुरक्षा चिंताओं के चलते कई परिवार अब बच्चों को विदेश भेजने से बच रहे हैं। मार्च के मुकाबले अप्रेल में सीधे 219 पासपोर्ट कम बने। वहीं मई में अब तक के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि यह महीना पिछले कई वर्षों का सबसे सुस्त महीना साबित हो सकता है|
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

