Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / आधी रात को BJP विधायक संजय पाठक, नारायण त्रिपाठी CM कमलनाथ से मिले

आधी रात को BJP विधायक संजय पाठक, नारायण त्रिपाठी CM कमलनाथ से मिले

भोपाल। ऑपरेशन लोटस और उसकी जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस के एक विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है और दूसरे विधायक बिसाहू लाल सिंह लापता है। इस सब के बीच भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंच गए हैं। रात 12 बजे के आस-पास भाजपा विधायक सीएम हाउस में दाखिल हुए। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी एवं शरद कौल मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सही मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है। मानसून सत्र के दौरान दोनों विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ जाते हुए कमलनाथ के…

Review Overview

User Rating: 4.19 ( 4 votes)

भोपाल। ऑपरेशन लोटस और उसकी जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस के एक विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है और दूसरे विधायक बिसाहू लाल सिंह लापता है। इस सब के बीच भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंच गए हैं। रात 12 बजे के आस-पास भाजपा विधायक सीएम हाउस में दाखिल हुए।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी एवं शरद कौल मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सही मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है। मानसून सत्र के दौरान दोनों विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ जाते हुए कमलनाथ के समर्थन में क्रॉस वोटिंग भी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले विधायक नारायण त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मिले थे। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र के विकास के बारे में बात करने आए हैं।

मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने क्या कहा

आधी रात को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर लौटे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी से जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव और वसुदेव कुटुंबकम की जो चर्चा करते हैं मैं उनके साथ हूं। कुल मिलाकर नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन वह राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

भाजपा विधायक संजय पाठक आधी रात को सीएम हाउस में नजर आए

कांग्रेसी एवं कमलनाथ को समर्थन देने वाले विधायकों को दिल्ली जाने के लिए अपना चार्टर प्लेन उपलब्ध कराने वाले भाजपा विधायक संजय पाठक मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर नजर आए। आधी रात के करीब संजय पाठक सीएम हाउस से बाहर निकलते हुए देखे गए।
याद दिला दें कि ऑपरेशन लोटस का खुलासा होने के बाद जब मुख्यमंत्री कमलनाथ को पता चला कि विधायकों को दिल्ली ले जाने के लिए जिस विमान का उपयोग किया गया वह विमान विधायक संजय पाठक का था, जबलपुर कलेक्टर एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने जबलपुर जिला क्षेत्र में संजय पाठक की दो महत्वपूर्ण खदानों को बंद कर दिया। गुरुवार को विधायक संजय पाठक ने बयान दिया था कि वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे और मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी को विधायकों की जरूरत है तब उसका साथ नहीं दे रहे इसलिए उनके खिलाफ दबाव बनाने के लिए यह कार्यवाही की गई है। इसके जवाब में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ऑफिशल प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा था कि तलवों का हमारे यहां कोई सम्मान नहीं होता। देर रात संजय पाठक मुख्यमंत्री निवास में दिखाई दिए।

भोपाल। ऑपरेशन लोटस और उसकी जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस के एक विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है और दूसरे विधायक बिसाहू लाल सिंह लापता है। इस सब के बीच भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंच गए हैं। रात 12 बजे के आस-पास भाजपा विधायक सीएम हाउस में दाखिल हुए। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी एवं शरद कौल मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सही मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है। मानसून सत्र के दौरान दोनों विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ जाते हुए कमलनाथ के…

Review Overview

User Rating: 4.19 ( 4 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...