Headlines

बिहार के नए CM का ऐलान मंगलवार को, राज्यपाल के सचिव सम्राट के घर पहुंचे

बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज है। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे। वहां दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक मुलाकात हुई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा कि जदयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट के साथ दोनों नेता पहुंचे थे।
इधर, सम्राट को सीएम बनाने को लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों में हवन किया जा रहा है। पटना के शीतला मंदिर और खगड़िया के काली मंदिर में में सम्राट को सीएम बनाने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस बीच जदयू ऑफिस में ‘25 से 30 फिर से नीतीश’ वाले पोस्टर हटा दिए गए हैं। ये पोस्टर बिहार चुनाव के वक्त लगाया गया था। सियासी हलचल के बीच सीएम ने हाजीपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश 14 अप्रैल मंगलवार 3.30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। वहीं, कल 2 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद 3 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी। सीएम हाउस में शाम 4 बजे NDA विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें नए सीएम के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। शिवराज सिंह चौहान सीएम के नाम का ऐलान करेंगे।