
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। बिरलानगर रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां यात्रियों के लिए मामूली सुविधाएं भी नहीं हैं। सुविधाएं नहीं होने के कारण यहां आने वाले यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के साथ-साथ बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर जिन कर्मचारियों को तैनात किया गया है वे भी लंबे समय से परेशान हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली रोड सालों से जर्जर पड़ी हुई है। जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों के तमाम निरीक्षण और दावों के बाद भी यह रोड कभी दुरुस्त नहीं की जा सकी। इसके चलते रोड पर आए दिन यात्री हादसे का शिकार होते रहते हैं। यहां से प्रतिदिन भिंड, मुरैना, कैलारस आदि के लिए पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भारी अभाव है। यहां पर स्थित प्लेटफार्मों पर शेड तक नहीं है। ऐसे में यात्रियों को धूप और बारिश के बीच खुले में खड़े रहकर मजबूरी में ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। प्लेटफार्म गीला हो जाने के कारण कई बार यात्री ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में सामान सहित गिरकर घायल भी हो जाते हैं। बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 20 ट्रेनें रुकती हैं। इनमें बिरला नगर से भिंड, इटावा, आगरा, जौरा, सुमावली आदि की पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इस ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन का सिलसिला सुबह 6 बजे शुरू होता है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे बिरला नगर से इटावा के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। इसके बाद सुबह 9.15 बजे और दोपहर ढाई बजे पैसेंजर ट्रेन भिंड और इटावा के लिए रवाना होती हैं। इसके अलावा झांसी इटावा पैसेंजर भी यहां पर प्रतिदिन रुकती है। झांसी इटावा पैसेंजर प्रतिदिन शाम 7.10 बजे बिरला नगर स्टेशन से रवाना होती है। यह पैसेंजर अगले दिन सुबह 8 बजे बिरला नगर स्टेशन लौटती है और इसके बाद झांसी की ओर रवाना हो जाती है। साथ ही सुबह 6 बजे जौरा-सुमावली के लिए मैमू ट्रेन भी प्रतिदिन बिरला नगर स्टेशन से रवाना होती हैं। बिरला नगर स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 6 बजे, 11.20 बजे, 12.20 बजे और शाम 4.25 बजे जौरा-सुमावली के लिए मैमू ट्रेन रवाना होती हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्लेटफार्म बदलने के लिए बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर जो फुट ओवर ब्रिज बना है वह भी काफी दूर है। इसके चलते यहां आने वाले यात्री इस फुट ओवर ब्रिज का उपयोग ही नहीं करते। प्लेटफार्म बदलने के लिए यात्री ट्रैक पर कूद जाते हैं। ऐसे में ट्रेन आने पर हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। गोला का मंदिर चौराहा से बिरला नगर रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इसके चलते यहां आने वाले यात्रियों को भीरी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

