स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ शुरू, लेकिन नहीं हट रहे कचरे के ढेर

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रारंभ हो गया है, आने वाले दो से तीन माह में शहर का सर्वे करने के लिए टीमों का आना प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन अभी तक शहर से कचरे के ठीये एवं ढेर खत्म नहीं हो सके हैं। इसके चलते इस बार नगर निगम का रैंकिंग पहले से गिर सकती है। पिछली बार नगर निगम का स्थान देश में 14 वें नंबर पर रहा था, लेकिन इस बार यह काफी पीछे पहुंचने की आशंका है, क्योंकि इस बार शहर मेें सफाई की तैयारियां लगभग शून्य दिख रही हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रमुख सचिव से लेकर हाईकोर्ट तक नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगा चुका है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, साथ ही कचरा ठीये समाप्त होने की जगह नित नए बनते जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!