
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पासपोर्ट सेवा केंद्र ने नया सॉफ्टवेयर पीएसपी 2.0 अपडेट किया है। इससे पासपोर्ट बनवाना सरल होने के साथ-साथ कम समय में बन सकेंगे। इस नए सॉफ्टवेयर को पीओपीएसके ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में जून माह के बाद से लागू कर दिया गया है।
फिलहाल ग्वालियर स्थित महाराज बाड़ा पासपोर्ट सेवा केंद्र में 80 सामान्य और पीसीसी के 10 अपॉइंटमेंट दिए जा रहे हैं। पासपोर्ट इंचार्ज पीओपीएसके दीपक पांड्या के मुताबिक अब नए सॉफ्टवेयर 2.0 पर ही काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बदलाव देखने को मिलेंगे। फिलहाल मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद, बैतूल, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, टीकमगढ़, विदिशा, गुना, भिंड में पासपोर्ट सेवा केंद पर काम जारी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ये किए गए बदलाव
जैसे पूर्व में पासपोर्ट बनवाने वालों के सिग्नेचर पहले पेपर पर कराए जाते थे, अब ये सिग्नेचर पेड पर कराए जा रहे हैं। इससे पेपरलेस काम होने लगा है।
पासपोर्ट बनवाने वाले का फोटो जल्दी ही क्लिक होकर ऑटोमेटिक तरीके से क्रॉप हो रहा है।
इससे छोटे बच्चों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।फोटो खींचने के साथ ही फॉर्म पर चिपक रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पासपोर्ट सेवा का पोर्टल भी नए कलेवर में
केंद्रीय मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा के पोर्टल में बदलाव कर दिए हैं। पहले पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की उपलब्धता देखने पर एक साथ सभी शहर दिखाई देते थे लेकिन अब नए रूप में हर शहर में अपॉइंटमेंट की उपलब्धता को अलग-अलग तरीके से शो किया जा रहा है। इससे पासपोर्ट बनवाने वालों को आसानी हो रही है। पोर्टल का पूरा पेज बदला गया है। साथ ही पूर्व में पोर्टल पर एक आईडी पर पांच फॉर्म भरे जाते थे, अब उसमें 10 फॉर्म तक भरे जा सकेंगे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

