
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री और दक्षिण विधानसभा से विधायक नारायण सिंह कुशवाह का सोमवार 9 जून को जन्मदिन है। जन्मदिन पर हालांकि मंत्री जी ग्वालियर में तो नहीं है, परन्तु उनके समर्थकों ने विभिन्न समाजसेवा के आयोजन कर जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मंत्री नारायण सिंह के ग्वालियर में नहीं होने से उनका शक्तिप्रदर्शन तो नहीं दिख सका। वैसे भी मंत्री जी सादगी में विश्वास रखते है और वह सादगी से प्रभू की पूजा अर्चना कर ही अपना जन्मदिन मनाते है। मंत्री नारायण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर उनको बधाईयां देने का सिलसिला चलता रहा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा व्हीडी शर्मा समेत प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रीगण, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल आदि ने मंत्री जी को बधाई देकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। वहीं भास्कर प्लस परिवार ने भी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

