23.74 किमी लंबी 8 सड़कों के लिए 137.95 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

ग्वालियर। मास्टर प्लान वर्ष 2035 में प्रस्तावित 18 मीटर और उससे चौड़े मार्गों के निर्माण के लिए नगर निगम ने स्कीम फार स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट कैपिटल इंवेस्टमेंट फार 2024-25 के अंतर्गत 23.74 किमी लंबी आठ सड़कों के लिए 137.95 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अमृत योजना में शामिल सभी शहरों को ये प्रस्ताव तैयार करने थे।
इन सड़कों को मेयर इन काउंसिल (एमआइसी) ने गत 10 सितंबर की बैठक में स्वीकृति दे दी है। इस आधार पर नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव को भेजा है। विभाग से इन सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मांगी गई है। ये वे सड़कें है, जो 18 मीटर चौड़ी हैं और इनका निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इन सड़कों का बनाया प्रस्ताव
मर्सी होम तिराहे से हाइवे तक 1.70 किमी की लागत 13.69 करोड़ रुपये
सिरोल गांव से लिंक रोड होते हुए हाइवे तक 1.70 किमी की लागत 11.85 करोड़ रुपये
सिरोल थाने के सामने से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय होते हुए हाइवे तक 1.40 किमी लागत 11.39 करोड़ रुपये
भिंड रोड से कटारे फार्म हाउस होते हुए कृषि मंडी तक 1.07 किमी लागत 8.69 करोड़ रुपये
भिंड रोड से कृषि उपज मंडी तक 1.50 किमी लागत 12.01 करोड़ रुपये
ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग नंबर एक 1.20 किमी लागत 26.04 करोड़ रुपये
एयरपोर्ट तिराहा से वीआइपी सर्किट हाउस मुरार वाया ग्रीनवुड स्कूल बीपी सिटी फोरलेन डामरीकरण 7 किमी लागत 43.31 करोड़ रुपये
सिरोल रोड से होते हुए हाईवे तक, आकाशवाणी से रेसकोर्स रोड, पिंटो पार्क से ब्रिगेडियर तिराहा, डीडी नगर गेट नं. एक से महाराजा काम्प्लेक्स वाया सिंधिया स्टेच्यू लम्बाई 8.17 किमी लागत 10.96 करोड़ रुपये