
ग्वालियर। गत रोज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा के दुखद निधन के बाद जहां पार्टी में शौक की लहर है। वहीं उनसे जुड़े लोग भी बेहद दुखी है। शनिवार सुबह दिल्ली के मेदांता हास्पीटल में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार भास्कर प्लस डाट काम परिवार ने भी प्रभात जी को आश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यहां बता दें कि स्व. प्रभात जी का जन्म भले ही बिहार में हुआ हों, लेकिन उनकी कर्मभूमि ग्वालियर रही। उन्होंने बिहार से आने के बाद ग्वालियर में अपनी अलग पहचान बनाई। पहले उन्होंने पत्रकारिता में झंडे गाढें फिर उनकी काबिलियत देखकर भाजपा ने उनके ब़डी बडी जिम्मेदारी दी। भास्कर प्लस डाट काम परिवार के संस्थापक स्व राजकुमार बंसल से भी स्व. झा के मधुर संबंध रहे थे। अभी हाल ही में स्व. बंसल की तृतीय पुण्यतिथि 24 अप्रैल 2024 को प्रभात जी आये थे। लेकिन अचानक ही अब उनका हमारे बीच से जाना बड़ा ही ह्रदय विदारक है। भास्कर प्लस डाट काम के धीरज राजकुमार बंसल और पंकज राजकुमार बंसल ने स्व. झा के निधन पर गहरी संदेवना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रभात जी को भास्कर प्लस की आश्रुपूरित श्रद्धांजलि

