दक्षिण विधानसभा भाजपा के लिये A+A+A


(धीरज बंसल)
ग्वालियर। ग्वालियर जिले की दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा के लिये हमेशा आसान रही है। इस दफा भी विधानसभा आमचुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। वहीं लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को इसी विधानसभा सीट से बड़ी लीड मिलने के कारण ही वह जीत का परचम फहरा सके हैं।
अमूमन देखने को मिला है कि ग्वालियर जिले में भाजपा के लिये आसान सीट दक्षिण विधानसभा ही रही है। कहते है यहां से किसी को भी चुनाव लड़ा दिया जाये वह जीत जायेगा। क्योंकि दक्षिण विधानसभा को भाजपा का गढ़ भी कहा जाता है। नवंबर दिसंबर में हुये विधानसभा आमचुनावों में यहां से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर नारायण सिंह यहां से चार बार विजयश्री हासिल कर चुके हैं। हालंकि पिछला चुनाव वह मामूली अंतर से कांग्रेस के प्रवीण पाठक से हार गये थे। लेकिन इस दफा नारायण सिंह ने हार का हिसाब प्रवीण पाठक से उन्हें हराकर बराबर कर लिया। नारायण सिंह अब मोहन सरकार में केबिनेट मंत्री है। हाल ही में संपन्न हुये लोकसभा चुनाव में भी दक्षिण विधानसभा ने ही भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह की जीत सुनिश्चित की। भारत सिंह को यहां से अच्छी खासी लीड मिली। अगर यहां से भारत सिंह पिछड़ते तो हार भी सकते थे। परंतु भाजपा के लिये हमेशा किला रही दक्षिण विधानसभा ने भारत सिंह को लोकसभा पहुंचा ही दिया। इसलिए तो भाजपा के लिये दक्षिण विधानसभा को अभेद किला कहा जाता है। इस विधानसभा को भाजपा के लिये A+A+A श्रेणी का दर्जा दिया गया है।