
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल की सभी सीटों पर कमल खिल गया है। ग्वालियर, मुरैना श्योपुर, भिंड दतिया और गुना शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर भास्कर प्लस न्यूज पोर्टल के संपादक धीरज राजकुमार बंसल एवं जनसेवक पंकज राजकुमार बंसल ने बहुत बहुत बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यहां बता दें कि ग्वालियर लोकसभा से पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कमल खिलाया है। वहीं मुरैना श्योपुर से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड दतिया से संध्या राय और गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीते हैं। सभी भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर से नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह पूर्व की शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके है। भारत कुशवाह अब ग्वालियर के नये सांसद बन गये है। वरिष्ठ पत्रकार धीरज बंसल ने श्री कुशवाह को सांसद बनने पर ढेर सारी शुभकामनायें प्रेषित की है। श्री बंसल का मानना है कि श्री कुशवाह के सांसद बनने से अब उच्च सदन में ग्वालियर की आवाज दमदारी से उठेगी और विकास के काम भी तेजगति से होंगे।
अंचल में भाजपा की प्रचंड जीत, वरिष्ठ पत्रकार धीरज बंसल ने दी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई

