नर्सिंग के दलाल हुए गायब, छात्र संगठन दलालों के नाम करेगा ओपन


ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सीबीआई के अफसरों की धांधली उजागर होने के बाद अब चम्बल संभाग के दलाल गायब हो गए है। सूत्रों से पता चला है जिन सीबीआई अफसरों की गिरफ्तारी हुई है उन्होंने ग्वालियर अंचल में 5 से 6 नर्सिंग कॉलेजो का निरीक्षण किया था। नर्सिंग छात्र संगठन मध्यप्रदेश इन दलालों के नाम जल्द ओपन करेगा, क्योकि इन दलालों ने नर्सिंग के लाखों छात्रों का भविष्य खत्म कर दिया है।
पिछले 3 वर्षों से परीक्षा नहीं हुई थी और अब होने भी लगी तो इन्होंने सीबीआई को भी खरीद लिया और फर्जीवाडा करने में इनके हौसले आसमान छू रहे है। संगठन प्रशासन से यही मांग करता है कि अब आगे छात्रों के हित को देखते हुए आने वाली परीक्षाओं को रोका न जाये। जिससे छात्रों को नुकसान न हो। प्रदेश प्रभारी पं विक्री राजू अरहेला का कहना है कि नर्सिंग छात्र संगठन मध्यप्रदेश पिछले कई सालों से इन फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ आवाज उठाता रहता है जब से सीबीआई घोटाला उजागर हुआ है उसी दिन से नर्सिंग के दलाल ग्वालियर व मध्यप्रदेश छोड़ भाग चुके है। अगर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ तो छात्रों से वसूली हुई मोटी रकम वापस करवाने में संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।