Headlines

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बेटे के आर्शीवाद समारोह में लगा राजनैतिक जमावड़ा


मंडला के सांसद और BJP के दिग्गज आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते के परिवार में इस समय जश्न का माहौल है. उनके बेटे वेदप्रकाश कुलस्ते की शादी हाल ही में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई. इस शादी में कई बड़े नेता और खास मेहमान शामिल हुए.
मिली जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर को फग्गन सिंह कुलस्ते के बेटे वेदप्रकाश की शादी कांग्रेस नेता मोहनलाल झिकराम की पोती निकिता के साथ मंडला के संगम स्थल में हुई. शादी के दिन कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शादी में शिरकत की. 28 नवंबर को फग्गन सिंह कुलस्ते के गृह ग्राम जेवरा रिपटा में रिसेप्शन पार्टी की गई. इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका और असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. फग्गन सिंह कुलस्ते के गुरु उत्तम महाराज भी समारोह में पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया. इनके अलावा छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय, पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके और सतना से सांसद गणेश सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे.

 

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş perabet perabet giriş matbet pashagaming pashagaming giriş virüsbet virusbet casibom casibom giriş