Headlines

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा मंत्री तोमर के ज्येष्ठ भ्राता को पुष्पांजलि अर्पित की  

ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यू कॉलोनी कांचमिल हजीरा स्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सहित शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी स्व. देवेन्द्र तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। वे तीन बार नगर निगम परिषद में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रहे और वे जनता में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका असमय निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है और हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शहर अभय चैधरी व ग्रामीण कौशल शर्मा, अशोक शर्मा ने भी स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धासुमन अर्पित किये। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह तोमर का गत 8 दिसम्बर की रात भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर अपने पीछे मां और पत्नी के अलावा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित दो भाई, एक पुत्र, एक विवाहित बेटी व दो भतीजे और एक भतीजी के रूप में भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş perabet perabet giriş matbet pashagaming pashagaming giriş virüsbet virusbet casibom casibom giriş