Headlines

जानिए क्या हैं ग्वालियर में खुले जियो साइंस म्यूजियम की विशेषताएं

ग्वालियर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में तैयार किए गए देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने शहरवासियों को इस सौगात की बधाई दी और म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों में दर्शाए गए भू-विज्ञान से संबंधित चित्रों, कलाकृतियों और जानकारियों का जायजा लिया।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा ग्वालियर नगर निगम के सहयोग से तैयार किए गए देश के इस पहले अत्याधुनिक एवं अद्भुत जियो साइंस म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव जाति व मानव सभ्यता का विकास व ब्रह्मांड से जुड़ीं जानकारियां मौजूद हैं। म्यूजियम में डायनासोर के अंडे सहित कीमती वस्तुएं पर्यटकों को देखने के लिए उपलब्ध हैं। यह म्यूजियम भू-विज्ञान से संबंधित बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिज्ञासाओं का समाधान उपलब्ध है। साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह संग्रहालय ज्ञानवर्धक है। पृथ्वी विज्ञान से संबंधित दुर्लभ भू-वैज्ञानिक नमूनों को मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए म्यूजियम में दिखाया गया है।
जियो साइंस म्यूजियम में दो गैलरियों के माध्यम से भू-विज्ञान के बारे में लाइट इफेक्ट के साथ आकर्षक ढंग से जानकारी संजोई गई है। एक गैलरी में पृथ्वी के विकास को दर्शाया गया है, जिसमें उल्लेख है कि पृथ्वी अपने मूल स्वरूप में किस प्रकार आई और कौन सी चीजों से मिलकर पृथ्वी बनी है। वर्तमान में जो पृथ्वी है, असल में वह कैसी दिखती है। पृथ्वी के भीतर लावा किस तरह से तैयार होता है और ज्वालामुखी फूटने से किस तरह पर्वतों का निर्माण होता है। ये जानकारियां संग्रहालय में दर्शायी गई हैं।यहां आने वाले पर्यटन एक प्लेटफार्म के जरिए भूकंप का अनुभव भी कर सकेंगे। वहीं दूसरी गैलरी में यह दर्शाया गया है कि धरती पर डायनासोर की उत्पत्ति व विलुप्ति कैसे हुई। साथ ही मानव उत्पत्ति, जीवन क्रम का विकास और मानव सभ्यता की जीवन शैली में आए बदलाव का भी वर्णन है।

 

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş perabet galabet perabet imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş pashagaming pashagaming giriş casibom casibom giriş betcio betcio