
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। पहले से ही शहर की सड़कों की खस्ताहाल हालत में सुधार करने के बजाये अब नगर निगम मिर्च लगाने का काम कर रहा है। सीवर, पानी की लाइन डालने के नाम पर दौलतगंज और सराफा बाजार की सड़कों को खोदने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इससे दोनों प्रमुख बाजारों में जाम लग रहा है। वहीं सहालग के सीजन में महाराज बाड़ा क्षेत्र में खरीदी के लिये आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बरसात के दिनों में सड़कों को पहुंची चोट को नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब तक दूर नहीं किया गया है। पूरे शहर की सड़कें जर्जर है और सड़कों पर बड़े और गहरे गडढे नगर निगम की पोल खोल रहे है। आम आदमी बड़ी मुश्किल से इन जर्जर सड़कों से अपने वाहन निकाल रहा है। सड़कों पर गहरे गडढे और जर्जर हालत से आम आदमी वाहन निकालने दौरान चोटिल भी हो रहा है। साथ ही दिनभर उड़ती धूल परेशान किये गये है। इसी बीच अब नगर निगम ने सीवर और पानी की लाइन डालने के नाम पर दौलतगंज और सराफा बाजार की सड़कों की खुदाई शुरू कर दी है। सड़कों की खुदाई के कारण दिनभर महाराज बाड़ा क्षेत्र में जाम के हालात है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

