
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। घाटीगांव के जंगलों में तस्करों ने खैर के पेड़ों का कत्लेआम किया है। तस्करों ने पेड़ों पर कुल्हाड़ी ही नहीं, आरी चलाकर कत्लेआम मचाया है। वन विभाग के अफसरों की अनदेखी के कारण घाटीगांव की 3 रेजों में 1660 से अधिक हरे पेड़ों को काट डाला। अफसरों ने दिखावे की कार्रवाई करते हुए सिर्फ 887 पेड़ों की पहचान कर नंबरिंग कर दी। जबकि 773 से ज्यादा पेड़ों के ठूंठ उत्तर रेंज, दक्षिण रेंज और गेम रेंज के जंगलों में पेड़ों के कटने की गवाही दे रहे हैं। जंगल से 3 से 5 हजार रुपए क्विंटल लकड़ी ले जाने वाले तस्कर इन्हें दूसरे राज्यों में 10 हजार रु. क्विंटल तक बेचते हैं। वन विभाग से जुड़े एक्सपर्ट कहते हैं कि जंगल का इतने बड़े स्तर पर कटना कहीं न कहीं वन मंडल में पदस्थ अधिकारियों की अनदेखी की तरफ ईशारा कर रहा है। क्योंकि ज्यादा पेड़ों की गणना होती तो वन रक्षक ही नहीं डिप्टी रेंजर से एसडीओ तक के अफसरों पर गाज गिरेगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

