
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से किडनैप दो साल के बच्चे को एक युवक के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देखा गया है. रविवार की रात को सीसीटीवी कैमरे में आरोपी और बच्चे के कैद होने के बाद आगरा जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंच गई है. वहीं ग्वालियर पुलिस भी अलर्ट हो गई है. पुलिस की कई टीम शहर में तलाश मे जुटी हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बताया जा रहा है कि ग्वालियर स्टेशन के बाहर के CCTV कैमरे के वीडियो फुटेज में दो साल के बच्चे को एक हरी शर्ट पहने युवक ले जाता दिख रहा है. जब इस फुटेज का पता किया तो जानकारी मिली है कि इस बच्चे का आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ है. एक व्यक्ति बच्चे को अपहरण कर ले गया है. बताया गया कि अगवा किया गया बच्चा आगरा केंट स्टेशन के नजदीक की ही बस्ती में रहने वाला है. अपहरणकर्ता की तलाश में आगरा जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंची है. फुटेज में बच्चे के साथ युवक को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से लोको शेड की ओर जाते देखा गया है. इसी सिलसिले में ग्वालियर पुलिस भी बच्चे और उसके अपहरण करने वाले की तलाश में अलर्ट मोड़ पर आ गई है. एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि आगरा पुलिस से सीधे हमें कोई सूचना नहीं है, लेकिन फिर भी फोटो और बच्चे को लेकर हमारी टीम अलर्ट है. हमारी टीम लगातार बच्चे का पता करने के प्रयास मे जुटी है. शहर के सीसीटीवी फुटेज भी खांगले जा रहे हैं.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

