जन्मदिन विशेषः सहजता सरलता से परिपूर्ण राजनीतिक कार्यकर्ता हैं विवेक शेजवलकर

– धीरज बंसल-

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पूर्व सांसद, पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर का शुक्रवार 13 जून को जन्मदिन है। श्री शेजवलकर के जन्मदिन पर दिनभर उनको बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। श्री शेजवलकर के समर्थकों ने उनको बधाईयां दी। वहीं पूर्व सांसद ने भी सभी का खुले दिल से अभिवादन किया।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यहां बता दें कि १३ जून 1947 को जन्में  विवेक नारायण शेजवलकर, 17वीं लोकसभा में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके है। श्री शेजवलकर का आज जन्मदिन है। राजनीतिक वातावरण और बड़े-बड़े राजनेताओं और संघ के मुखिया रहे व्यक्तित्वों का सानिध्य उन्हें बचपन से ही मिलता रहा है जो आज उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में स्पष्ट दिखाई देता है यही कारण है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पद को अपने व्यक्तित्व के ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया है। उनके पिताजी श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर (काकाजी) एक अभिभाषक होने के साथ राजनीति से जुड़े और ग्वालियर महापौर रहने के साथ एक बार राज्यसभा सांसद एवं छटवीं व सांतवी लोकसभा में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सहजता और सरलता उनके व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण गुण हैं जो उनकी कार्यशैली में स्पष्ट दिखाई देते हैं उनकी कार्यशैली विचार और व्यवहार में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना उनकी कार्यशैली में स्पष्ट परिलक्षित होता है। उन्होंने अपने मान अभिमान और सम्मान के लिए कभी स्वेच्छा से अपने आप को आगे नहीं बढाया। शहर की अनेकों सामाजिक संस्थाओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख प्रकल्पों में एक स्वयंसेवक के रूप में श्री शेजवलकर आज भी समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। श्री शेजवलकर ग्वालियर जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पित भाव को दृष्टिगत रख वर्ष 2004 में आपको ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया, वहीं प्रथम बार वह 2004 और 2014 में दूसरी बार महापौर पद के लिये विजयी हुये। दो बार ग्वालियर नगर के महापौर रहे। वर्ष 2017 में महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुने गये। वर्ष 2019 में 17वीं लोकसभा के चुनाव में ग्वालियर क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से विजयी हुये और ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गये। कम बोलना और ज्यादा सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। भास्कर प्लस परिवार की ओर से आपके जन्मदिन पर आपको बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामना।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!