CM यादव के घर गूंजेगी शहनाई, सादे समारोह में छोटे बेटे अभिमन्यु ने की इशिता से सगाई

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे की सगाई हाल ही में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सादगीपूर्ण समारोह के बीच संपन्न हुई। समारोह को पारिवारिक और सीमित दायरे में रखा गया, जिसमें सिर्फ बेहद करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके परिवार में दूसरा बड़ा पारिवारिक आयोजन है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इससे पहले डॉ. यादव के बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादे और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई थी। अब उनके छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की सगाई डॉ. इशिता के साथ भोपाल में सादे समारोह में हुई। डॉ. अभिमन्यू एमबीबीएस की डिग्री के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल जैसे प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए और नवयुगल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। सरकारी जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक आयोजन एक भावनात्मक क्षण रहा। इसमें निजी संबंधों की गर्माहट साफ झलकी। परिवार की यह सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!