पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने कलेक्टर श्रीमती चौहान ई-रिक्शा से पहुँचीं अपने ऑफिस

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर | विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान अपने निवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक ई-रिक्शा में बैठकर पहुँचीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण का कार्य भी किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
 कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पौधा रोपण करें। अपने घर के आस-पास या अन्य उपयुक्त स्थान पर जिले का हर नागरिक कम से कम एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा लिए गए निर्णय के परिपालन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का वृहद अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिकात्मक रूप से एक पेड माँ के नाम लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिले में वर्षा ऋतु के दौरान वृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लिया जायेगा। इसके लिये सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लिया जायेगा। शहर में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर उसे अमलीजामा पहनाया जायेगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
 कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिले के पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये समाज के सभी वर्ग बढ़चढ़कर भागीदारी निभायें। शासन – प्रशासन स्तर से वक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। शासन के प्रयासों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!