एमपी बोर्ड: 10वीं में प्रज्ञा, 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से परिणाम घोषित किया।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बता दें कि, 10वीं बोर्ड में पूरे 500 अंक हासिल कर प्रज्ञा जायसवाल ने प्रदेश में पहला स्थान बनाया है तो वहीं 12वीं में सतना की रहने वाली प्रियल द्विवेदी ने प्रदेश में पहला स्थान बनाया है। प्रियल ने 500 में से 492 अंक हासिल किया है। प्रदेश में 3,887 केंद्रों पर एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा आयोजित हुई थी। 10वीं के कुल 9,53,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 76.42 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में कुल 7,06,475 छात्रों ने एग्जाम दिए थे, जिसमें कुल 74.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!