Headlines

जय विलास महल में उपराष्ट्रपति ने विजिटर बुक में लिखा यह संदेश…

ग्वालियर के ऐतिहासिक जय विलास महल में रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के साथ दौरा किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने महल के इतिहास, कला और सांस्कृतिक धरोहर को गहराई से समझा। दौरे के बाद, उन्होंने महल की विजिटर बुक में भारतीय सभ्यता की समृद्धि को लेकर एक संदेश लिखा।


महल दौरे से पहले उपराष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी ने सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया। इस सादगीपूर्ण भोज में नेपाली और मराठी व्यंजनों का विशेष स्वाद परोसा गया। व्यंजनों में नेपाली आलू, बड़ौदा पुलाव, सोल कड़ी, कुरकुरी भिंडी, लौकी कोफ्ता कड़ी और श्रीखंड शामिल थे। भोजन के दौरान गर्मजोशी से स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने महल के इतिहास और संस्कृति पर चर्चा की। महल की सांस्कृतिक धरोहर से प्रभावित होकर उपराष्ट्रपति ने विजिटर बुक में अंग्रेजी में एक भावपूर्ण संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि हमारी सभ्यता के खजाने का प्रबुद्ध प्रदर्शन देखा। प्रत्येक कलाकृति हमारी संस्कृति के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह विरासत सोने की खान है, जो ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को प्रेरित करती है और दिशात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसका हम अनुकरण करने की उम्मीद करते हैं। मैं महल से अधिक जानकारी के साथ जा रहा हूं और जानकारी प्राप्त करने का आग्रह करता हूं।

 

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş perabet perabet giriş matbet pashagaming pashagaming giriş virüsbet virusbet casibom casibom giriş