
ग्वालियर। गत रोज आये एक्जिट पोल के बाद भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। जबकि कांग्रेसी हलाकान है और चार तारीख तक इंतजार करने की बात कह रहे है।
उल्लेखनीय है कि गत रोज न्यूज चैनलों के एक्जिट पोलों में देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनते दिखाई गई है। एक्जिट पोलों में एनडीए गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें जीतते दिखाया गया है। जबकि इंडिया गठबंधन काफी पिछड़ रहा है। एक्जिट पोलों में मध्यप्रदेश में सभी सीटें भाजपा को जाना बताया गया है। इन एक्जिट पोलों के नतीजों के बाद भाजपाईयों बेहद खुश है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एनडीए गठबंधन प्रचंड जीत हासिल कर रहा है। यह एक्जिट पोलों ने साबित कर दिया है। जबकि कांग्रेस नेता इन नतीजों के बाद काफी हलाकान है और चार तारीख का इंतजार करने की बात कह रहे है।
एक्जिट पोल में भारी बढ़त के बाद भाजपा में उत्साह, कांग्रेस हलाकान

