अल्पसंख्यकों के लिए पिछड़े वर्ग व अजा वर्ग के आरक्षण पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा: वीडी शर्मा


ग्वालियर। कांग्रेस को अल्पसंख्यक (मुस्लिम) वर्ग के लिए पिछड़े वर्ग व अनुसूचित वर्ग के आरक्षण पर डाका डालने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यक को आरक्षण देने का वादा कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने दावा किया कि दो चरणों में मतदान का प्रतिशत कुछ कम होने का भाजपा के 400 पार के संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शुरुआती दो चरणों में कम हुए मतदान की वजह कांग्रेस है। कांग्रेस नेतृत्व के कारण उनका कार्यकर्ता हताश और निराश है। उम्मीदवार चुनाव का मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। ताजा उदाहरण पुरी की कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव मैदान छोड़ने का है। ऐसे में मतदान प्रतिशत में गिरावट से कांग्रेस को ही नुकसान हुआ है। एक सवाल के जबाव में शर्मा ने कहा, इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी है। हमने तो केवल भाजपा के दरवाजे खोलकर उन्हें सदस्यता दी है। कांग्रेस नेतृत्व के कारण हताश कांग्रेसी कार्यकर्ता मतदान के प्रति उदासीन हो गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कविता रानी ने इस बार मतदान नहीं किया है। तीसरे और चौथे चरण में भाजपा कार्यकर्ता की कोशिश होगी की मतदान का प्रतिशत बढ़े।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिंधिया के अशोक नगर में माफिया राज होने के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कमल नाथ शासनकाल में उपजे माफिया के संबंध में यह बात कही है। भाजपा माफिया का अंत करने के लिए संकल्पबद्ध है। एक सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा कि इमरती देवी कांग्रेस की मदद करने संबंधित आडियो पर अपना पक्ष रख चुकी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी की अनुसूचित वर्ग की महिला के संबंध में अशोभानीय टिप्पणी से समूची नारी शक्ति आहत है। कांग्रेसियों की मानसिकता ही ऐसी है। महिलाओं के संबंध में इस तरह की मानसिकता रखने वाले जीतू पटवारी जैसे नेताओं के लिए भाजपा के