नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के साथ आयुक्त नगर निगम ग्वालियर से मुलाकात की। कैट के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, सह-महामंत्री दिनेश बंसल ने नगर निगम कार्यालय में मुलाकात के समय ज्ञापन भी भेंट किया। इसमें मांग की गई कि 6 प्रतिशत छूट के साथ संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढाई जाये साथ ही गार्वेज शुल्क को लेकर जो भ्रम की स्थिति है उससे बाहर निकले और गार्वेज शुल्क का युक्तियुक्तकरण कर सही रेट लगाई जाये ताकि नगर वासियों को किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती या अन्याय का सामना ना करना पडे। देखने मे आ रहा है कि संपत्तिकर बसूलने वाले अधिकारी मनमाने तरीके से गार्वेज शुल्क को कम और ज्यादा करते है इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। लम्बे समय से गार्वेज शुल्क को लेकर कैट निरंतर संपर्क करता रहा है। अतः इसका युक्तियुक्त निराकरण किया जाय । निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि परिषद के अधिकार हम परिषद में ले जायेंगे आप लोग एमआईसी से बात करके अगर गार्वेज शुल्क पर कोई ठोस निर्णय होता है तो हम भी चाहते हैं कि इसका निराकरण होना चाहिये और लोगो से सही गार्वेज शुल्क बसूला जाना चाहिये।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

