नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिये व्हाइट हाउस पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पारस जैन ने अपने समर्थकों के साथ अचलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और फिर चेंबर भवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र (परचा) दाखिल किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नामांकन दाखिल करने के दौरान और मीडिया से बातचीत के वक्त वहां काफी राजनीतिक व व्यापारिक घमासान देखने को मिला, जिसमें कुछ खास बातें चर्चा का विषय बनी रहीं। मीडिया से बात करते हुए पारस जैन ने कहा कि उनके घर या दफ्तर पर आज तक कोई गार्ड नहीं रहा है और वे आम व्यापारियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने ग्वालियर में औद्योगिक क्रांति लाने और कानून-व्यवस्था के तहत व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा। इस बार व्हाइट हाउस ग्रुप ने वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का टिकट काटकर पारस जैन को मैदान में उतारा है, जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद भारत सिंह कुशवाह का करीबी माना जाता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पारस जैन की बातचीत के दौरान एक बार फिर जुबान फिसल गई और वह अपने प्रिय नेता को टुल्लेबाज कह गये। दरअसल वह यह कह रहे थे कि व्यापारियों की खातिर संघर्ष के दौरान डायवर्सन एवं नया लोहिया बाजार की जमीन को लेकर दिल्ली में राजनेता के बंगले पर तीन दिन तक डाले रहे। इस दौरान राजनेता ने जब यह कहा कि उनकी सीएस और पीएस से बात हो गई तब मैंने चेतावनी दी कि मेरे साथ टुल्लेबाजी नहीं चलेगी। मैं टाट के कपड़े पहनकर आ जाउंगा फिर मुझसे कुछ मत कहना। जैन के इस बयान का वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

