Headlines

कला विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, विश्वविद्यालय में हंगामा मचा

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| राजा मानसिंह संगीत व कला विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट के शिक्षक साजन कूरियन मैथ्यू पर छात्राओं ने अश्लील मैसेज, प्रताड़ना, रात के समय फोन करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद विश्वविद्यालय में हंगामा मच गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्राओं के साथ विवि पहुंचे और शिक्षक की बर्खास्तगी के लिए जमकर हंगामा किया।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
छात्राओं ने कुलपति प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह और वित्त नियंत्रक को कुलपति के ऑफिस में बंधक बनाए रखा। इस हंगामे के चलते शिक्षक साजन मैथ्यू विवि से गायब हो गए। विश्वविद्यालय में हंगामे को देखते हुए सीएसपी हिना खान, टीआई थाना झांसी रोड मौके पर पहुंच गए थे। एबीवीपी के छात्र नेताओं ने शिक्षक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। दरअसल साजन मैथ्यू बीते दिनों से विवि की कुछ छात्राओं को अश्लील मैसेज भेज रहे थे। छात्राओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन शिक्षक उन्हें प्रताड़ित करने लगे, जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो छात्र नेताओं तक मामला पहुंचा और विश्वविद्यालय में हंगामा शुरू हो गया। छह घंटे विश्वविद्यालय में हंगामा चला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री हिमांशु श्रोत्रिय ने कहा कि साजन मैथ्यू पर पहले भी छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं, लेकिन विवि ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर से उसी तरह का मामला आया है। इस शिक्षक को बर्खास्त किया जाना चाहिए। यदि विवि कार्रवाई नहीं करता है तो एबीवीपी का आंदोलन जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!