Headlines

एक ही छत के नीचे फ्री में होंगी 196 तरह की जांचें…

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| जिला अस्पताल में सर्वसुविधा युक्त इंट्रीगेटेड हेल्थ लैब (आईपीएचएल) की सुविधा इस महीने से मिलने लगेगी। इस सुविधा से मरीजों की महंगी जांचें भी आसानी से यहां पर फ्री में हो जाएंगी। इसके लिए जल्द ही शिफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जिला अस्पताल में अभी लगभग 162 के प्रकार की जांच होती हैं। इसमें महंगी जांचें शामिल नहीं हैं, लेकिन आईपीएचएल लैब के शुरू होने से कल्चर की सभी जांचें होने लगेंगी। इसमें लगभग 34 जांचें और जुड़ जाएंगी। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वर्तमान में बड़ी जांच के लिए मरीजों को निजी लैब के अलावा जेएएच भेजा जाता है। जिला अस्पताल में थाइराइड, विटामिन डी, विटामिन बी- 12, आदि की जांचें बाजार में एक हजार रुपए तक की होती हैं, लेकिन यहां पर यह सभी जांचें फ्री में हो रही हैं। वहीं यह लैब शुरू होने से अब कल्चर की जांच में ब्लड की सभी तरह की जांचें भी शुरू हो जाएंगी। जिला अस्पताल में इस लैब के लिए तैयार हॉल में बारिश के पानी के कारण कुछ परेशानी आने से शिफ्टिंग का काम कुछ लेट हो गया है। संभवत: इसी महीने इस लैब का सामान शिफ्ट होकर जांचें शुरू कर दी जाएंगी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!