Headlines

ग्वालियर में लाजिस्टिक्स की कमी, व्यापार की रफ्तार पर असर

(धीरज बंसल) ग्वालियर| ग्वालियर में लाजिस्टिक्स की कमी है, इस कारण दिल्ली सहित दूसरे बड़े शहरों को इसके लिए चुनना पड़ता है। इस कारण व्यापार की रफ्तार पर भी असर पड़ता है। ग्वालियर के निवेश प्रोत्साहन केंद्र पर पहुंच रहे उद्यमियों ने यह समस्या भी सामने रखी है। उद्यमियों का कहना है कि इस समस्या…

Read More

विघ्न विनाशक के राह में हैं हजारों विघ्न, जर्जर सड़कें – गड्ढों से भरे हुए हैं मुख्य मार्ग

शहर के मुख्य मार्ग गड्ढों से भरे हुए हैं। तेज वर्षा और पानी की निकासी न होने के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी है। पैच रिपेयरिंग भी काम नहीं आ रही है। इसके चलते शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के माथे पर बल पड़े हुए हैं। हर साल गणेशोत्सव में सबसे बड़े गणपति की स्थापना…

Read More

मंगलवार सुबह JAH अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीज के ऊपर लगा एसी फटा, मौत

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मंगलवार सुबह सात बजे सीलिंग एसी में आग लग गई। आग से एसी फट गया। इससे ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। मृतक मरीज दो दिन से वेंटीलेटर पर ही था। हालांकि ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य 9 मरीज सुरक्षित हैं। मौके पर प्रबंधन…

Read More

जीवाजी विश्वविद्यालय में खतरनाक स्टंट, बोनट पर युवक बैठा और दूसरा चलती जीप से बाहर निकला

ग्वालियर| जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ‘थार’ जीप में सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की थार के बोनट पर एक युवक बैठा है। दूसरा ड्राइविंग सीट पर है, लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक चलती…

Read More

एसडीएम का फर्जी स्टेनो पकड़ा ग्रामीणों को धमका रहा था

ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में खुद को एसडीएम का स्टेनो बताकर लोगों को फंसाने वाला जालसाज पकड़ा गया है। वह एक युवक के घर पहुंचकर उसे धमका रहा था। उसे धमकाया कि वह सरकारी जमीन जोत रहा है, अगर आफिस आकर नहीं मिला तो नाप दिया जाएगा। आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। उस…

Read More

मरीजों को सुविधाएं नहीं दे पा रहा सबसे बड़ा अस्पताल, पानी तक वार्ड में नहीं मिल रहा, जांचों के लिए दौड़भाग

ग्वालियर। अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल जय आरोग्य। दिखने में बेहतर भले ही हो, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। आधी-अधूरी सुविधाओं के बूते सेहत की घुट्टी पिलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि जहां रोजाना ढाई से तीन हजार मरीज बाह्य उपचार सेवा (ओपीडी) का लाभ हासिल…

Read More

सड़क – पानी, सीवर सहित अन्य समस्याएं क्या फुर्र हो गई ?, पार्षदों की चुप्पी समझ से परे

ग्वालियर। क्या शहर में अब सीवर, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाईट की समस्यायें नहीं है?, जो पार्षद चुप्पी साध गये है। पार्षदों की चुप्पी रहस्य बनकर आमजन पर कहर बरपा रही है, क्योंकि शहर के बिगड़े हालात और टूटी सड़कें किसी से छिपी नहीं है। स्ट्रीट लाइटों की जरूरत रात में होती है, लेकिन यह दिन…

Read More

रेलवे स्टेशन नंबर 1 की वाहन पार्किंग में अवैध वसूली, पार्किंग में बैठे लोग यात्रियों से करते हैं गुण्डागर्दी

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन नंबर एक की वाहन पार्किंग में आजकल अवैध वसूली चल रही है। पार्किंग का निर्धारित शुल्क होने के बाबजूद ठेकेदार द्वारा जबरन चालकों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। इसकी शिकायत पीड़ितों ने स्टेशन मास्टर से भी की है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यू ंतो पुर्नविकास का काम चल रहा है।…

Read More

तीन बड़े प्रोजेक्टों का काम धीमी गति से, इंटर स्टेट बस टर्मिनल का काम 95 प्रतिशत पूरा

ग्वालियर। जनता की सुविधा से जुड़े तीन बड़े प्रोजेक्टों का काम वर्तमान में धीमी गति से चल रहा है। ये तीनों ही प्रोजेक्ट लोगों से जुड़े हुए हैं और काम पूरा होने पर लोगों को लाभ मिलना है। वर्तमान में इंटर स्टेट बस टर्मिनल का काम 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि रेलवे स्टेशन…

Read More

महाकाल की तरह अचलेश्वर मंदिर पर भी शुरू होगा प्रसाद का काउंटर

ग्वालियर। उज्जैन में महाकाल मंदिर की तर्ज पर अचलेश्वर मंदिर में प्रसाद का काउंटर शुरू किया जाएगा। इस काउंटर पर शुद्धता की गारंटी के साथ प्रसाद उपलब्ध कराने के साथ अभिषेक का सामान भी रखने पर विचार किया जा रहा है। इस काउंटर के लिए सार्वजनिक प्याऊ व जूता- चप्पल स्टैंड से कुछ स्थान निकाला…

Read More