
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राजधानी में भोपाल रियल एस्टेट कारोबारी राजेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू कर दी है। फर्जीवाड़ा आइसीआइसीआइ बैंक में खाता खोलकर किया है। इसमें कई बैंककर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली। अंगूठा किसी का और अन्य डिटेल किसी और की होने पर बैंककर्मियों ने आपत्ति दर्ज क्यों नहीं कराई। बैंक अकाउंट से 12 दिन में 1.36 करोड़ से ज्यादा राशि राजेश शर्मा ने अपने करीबी के खाते में ट्रांसफर करवा दी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ईओडब्ल्यू (EOW) जांच में फर्जी बैंक खाते मामले में राजेश शर्मा का तकनीकी सहयोगी एवं धोखाधड़ी में सहायक राजेश तिवारी का नाम सामने आया है। उस पर भी ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया है। नेहरू नगर में बैंक खाते में किसान चिंता सिंह की जगह अपना फोन नंबर और मेल दर्ज कराया। ईओडब्ल्यू के अनुसार, 27 जून 23 को आइसीआइसीआइ बैंक खाते में 30 लाख डाले। इसी दिन 20 लाख राजेश शर्मा के करीबी राजेश तिवारी के आइडीएफसी खाते में ट्रांसफर कर दिए। 28 जून को 40 लाख और डाले। दो किस्त में 50 लाख अगले दो दिन में आइडीएफसी में ट्रांसफर किए। 5 जुलाई 23 को 31.16 लाख और 7 जुलाई 23 को 35 लाख फर्जी बैंक खाते से तिवारी के आइडीएफसी के खाते में ट्रांसफर किए।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

