गुढ़ा गुढ़ी का नाका पर दो मंजिला भवन सुर्खियों में?, सीएमएचओ बोले- करेंगे कार्रवाई

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गुढ़ा गुढ़ी का नाका पर एक दो मंजिला भवन सुर्खियों में आया है। बताया जा रहा है कि इस दो मंजिला भवन में 100 बेड का अस्पताल, 4 कालेज के कार्यालय, मेडिकल स्टोर, पैथोलाजी लैब और दो क्लीनिक चल रहे हैं। दो मंजिला भवन में व्यापार की इतनी सारी गतिविधियां संचालित होने से यह खबर पूरे शहर मेें आग की तरह फैल गई है। मजे की बात यह है कि यह दो मंजिला भवन बाहर से देेखने में मात्र 1500 वर्गफीट के घर जैसे लगते है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गुढ़ा गुढ़ी का नाका पर यह 100 बेड का अस्पताल सीएमएचओ कार्यालय के रिकार्ड में केएस हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नाम से दर्ज है। जबकि 100 बेड के इन अस्पतालों से सालभर में 100 किलो बायोमेडिकल वेस्ट भी नहीं निकलता है। नियमों को देखे तो डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ की सूची देने पर ही अस्पताल को लाइसेंस मिलता है। पलंगों की संख्या भी लिखनी होती है। इनमें सामान्य और आक्सीजन वाले पलंग भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि जबकि कुछ अस्पतालों में तो एक भी आक्सीन बेड उपलब्ध नहीं होता। वहीं गुढ़ा गुढ़ी के नाका पर दो मंजिला भवन में संचालित 100 बेड का केएस हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कौन सी रिसर्च हो रही है यह पता नहीं चल सका है। इस बिल्डिंग में केएस पैरामेडिकल कालेज, केएस एजुकेशन कालेज, तोमर पैथोलाजी लैब, केएस नर्सिंग कालेज, केएस होम्योपैथी कालेज, दो क्लीनिक और मेडीकल स्टोर भी हैं। यह मामला सामने के बाद सीएमएचओ डा. सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि अनियमितता पाये जाने पर 92 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त किये है। इन अस्पतालों पर भी कार्रवाई करेंगे।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!