विश्व स्तर पर क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट के बावजूद भारत में दाम बढ़ाए जा रहे हैं: जयवर्धन सिंह

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ग्वालियर अंचल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं पूर्व मंत्री ने अन्य सियासी मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एलजीपी सिलेंडर के बढ़े दामो के जरिये जयवर्धन सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरे विश्व में जो नीतियां अमेरिका ने हाल ही में ऐलान की है जहां अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया हैं, इससे स्टॉक और शेयर मार्केट गिरा है। विश्व स्तर पर क्रूड ऑयल में भी गिरावट आई है, उसके बावजूद हमारे भारत में फिर भी दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कल ही जानकारी मिली है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जिससे कहीं ना कहीं एक बार फिर मोदी सरकार आम जनता पर बोझ महंगाई का डाल रही है। हर परिवार सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है, लेकिन आम आदमी के जीवन में महंगाई से राहत भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। उल्टा मिडिल क्लास और निर्धन परिवार जिनके पास वह आर्थिक क्षमता नहीं होती, उन पर ज्यादा बोझ डालकर बड़े उद्योगपतियों को भाजपा सरकार राहत दे रही है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ यही है कि जिस प्रकार आज माहौल बन रहा है कहीं ना कहीं पूरे प्रदेश और देश में बड़े परिवर्तन के आसार हमको दिख रहे हैं। इस परिवर्तन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी भूमिका कैसे निभा सकता है इस पर हम विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के नाम के ऐलान को लेकर जयवर्धन सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कल कांग्रेस का अधिवेशन है इसके बाद आगे की खबर जल्द मिल जाएगी। जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन और पिछड़ों के लिए काम करने के राहुल गांधी के ऐलान से जुड़े सवाल पर कहा कि सभी लोग जानते हैं कि हमारे नेता राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि 2025 का साल जय बापू जय भीम जय संविधान और कांग्रेस के संगठन को सशक्त करने के लिए और संगठन में हर एक कार्यकर्ता की आवाज बुलन्द करने के लिए समर्पित किया है। आज सभी लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं आज हमारे कार्य समिति की दिनभर बैठक होगी। जिसमें विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। इसके बाद कल अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें हम सभी मौजूद रहेंगे। मुझे विश्वास है कि कल के अधिवेशन के दौरान अगले 1 साल ही नहीं बल्कि 2028 और 29 के लिए भी जो कांग्रेस पार्टी की विस्तृत रणनीति रहेगी उस पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!