चक्रवातीय घेरा बना, शहर का मौसम बिगड़ेगा


महाराष्ट्र में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, वहीं 3 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसके सक्रिय होने पर अरब सागर से भी नमी आएगी। इन सब कारणों से शहर का मौसम बिगड़ेगा। न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। गर्मी से राहत रहेगी।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एमपी के कई जिलों में मौसम अचानक से ठंडा हो गया है। अप्रेल का पहला दिन ज्यादा नहीं तपा। पिछले चार साल बाद अप्रेल की ठंडी शुरूआत रही। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में सर्दी का अहसास हुआ। इससे पहले न्यूनतम तापमान 2021 में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिन का तापमान भी स्थिर रहने से गर्मी नहीं बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले 48 घंटे में तेज हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!