उदय-विनय अग्रवाल के भतीजे की अंत्येष्टि हुई, उठावनी बुध को

ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व वरिष्ठ पार्षद उदय अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार एवं सत्ता सुधार के स्थानीय संपादक विनय अग्रवाल के भतीजे इंजी. अंकित अग्रवाल पुत्र विजय कुमार अग्रवाल (सेवानिवृत्त अकाउंट आफीसर मध्यप्रदेश विद्युत मंडल) का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया था। मंगलवार सुबह स्व. अंकित की अंत्येष्टि हुई। स्व. अंकित अग्रवाल को मुखाग्नि उनके छोटे भ्राता ने दी।
गौरतलब है कि स्व. अंकित कुछ दिनों से दिल्ली में भर्ती थे। स्व. इंजी. अंकित अग्रवाल सूर्या रोशनी और एवरेडी लिमिटेड में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर रह चुके थे। उनकी उम्र लगभग 40 साल थी। स्व. अंकित अग्रवाल की उठावनी 18 सितंबर बुधवार को होगी। स्व. अंकित अग्रवाल के दुखद निधन पर भास्कर प्लस परिवार ने शोक व्यक्त कर मृतात्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।