मितेन्द्र दर्शन सिंह को बनाया MP यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। विक्रांत भूरिया द्वारा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पद से इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद मितेंद्र सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र भेजा था। विक्रांत भूरिया ने कहा था कि उनके पिता कांतिलाल भूरिया द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में लोकसभा क्षेत्र में ज्‍यादा समय दे रहे हैं और संगठन में वक्‍त नहीं दे पा रहे हैं।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह बनाए गए ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दर्शन सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। इससे पहले वे ग्‍वालियर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्‍होंने कानून और बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साथ ही वे मॉडल और मोटिवेशनल स्‍पीकर भी रहे हैं।