नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब ग्वालियर में भी दिखने लगा है। इसके चलते महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे आम आदमी की थाली महंगी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो महंगाई चरम पर पहुंच जाएगी और रोजमर्रा की चीजें खरीदना मुश्किल हो जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में महंगाई की मार स्पष्ट दिख रही है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पर भी रोक लग गई है। इसके कारण घरेलू एलपीजी की मांग अचानक बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्टॉक करने के कारण जरूरतमंदों को भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। किराना और ड्राई फ्रूट्स के दाम भी बढ़ने लगे हैं। किराना व्यापारियों के अनुसार, सभी आवश्यक वस्तुओं पर 5 से 10 रुपये का अंतर आना शुरू हो गया है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो यह अंतर और बढ़ जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
किराना व्यापारी ने बताया कि यदि यह युद्ध जल्दी नहीं रुका, तो महंगाई और अधिक बढ़ जाएगी। वर्तमान में तेल के दाम में 10 रुपये प्रति किलो और कनस्तर पर लगभग 100 रुपए का अंतर आ चुका है। दालों और चावल के दाम भी बढ़ने लगे हैं। उनका कहना है कि सभी चीजें एक-दूसरे को देखते हुए महंगी होती जा रही हैं, इसलिए युद्ध का रुकना आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो सरकार को भी इसका बड़ा नुकसान हो सकता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वहीं एलपीजी गैस की मारामारी को देखते हुए लकड़ी की डिमांड अचानक बढ़ने लगी है व्यापारियों की माने तो लगभग 10% लकड़ी की डिमांड बढ़ गई है। लकड़ी एवं कोयला व्यवसायी ने बताया कि अभी कोयला को लेकर कोई विशेष डिमांड नहीं बढ़ी है, लेकिन लकड़ी की बात की जाए तो लगभग 10% डिमांड में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा हो सकता है युद्ध के चलते जो गैस संकट सामने आया है उसके चलते लकड़ी की डिमांड बढ़ने लगी है मैरिज हॉल, कैटर्स और पुराने होटल में भी उनके यहां से लकड़ी की सप्लाई में मांग बढ़ने लगी है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

