नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल। मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। गृह विभाग ने प्रस्तावित तबादला सूची तैयार कर ली है और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही इसे कभी भी जारी किया जा सकता है। त्यौहारी सीजन के चलते इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब प्रशासनिक स्तर पर अंतिम मंथन चल रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सूत्रों के मुताबिक इस बार 2020 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को बड़ा मौका मिल सकता है। संभावना है कि इन्हें जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे पहले 2019 बैच के आईपीएस अधिकारियों को जिलों की कमान मिल चुकी है। वहीं कोर्ट के आदेश से प्रमोट होकर आईपीएस बने अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत हैं। गृह विभाग में सूची को लेकर अंतिम स्तर पर मंथन जारी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन जिलों में बदल सकते हैं एसपी
शिवपुरी (अमन सिंह राठौर)
रीवा (शैलेंद्र सिंह चौहान)
ग्वालियर (धर्मवीर सिंह)
उज्जैन (प्रदीप शर्मा)
जबलपुर (संपत उपाध्याय)
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

