मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया अंचल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मीडिया से बातचीत में MPCA अध्यक्ष ने प्रदेश में क्रिकेट को मिल रहे नए अवसरों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मध्य प्रदेश के 10 से अधिक खिलाड़ियों का खेलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि MPCA और MPL (मध्य प्रदेश लीग) के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल रहा है। सिंधिया ने कहा, “हमारी टीम मिलकर लगातार काम कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।”
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उन्होंने विशेष रूप से महिला क्रिकेट की प्रगति का भी उल्लेख किया। सिंधिया ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उल्लेखनीय है कि महाआर्यमन सिंधिया MPCA के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

