
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर । कोरोना संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद जयारोग्य अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल तक के स्वास्थ्य अधिकारी जाग गए हैं। लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की गई है। साथ ही जयारोग्य अस्पताल के साथ जिला अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जयारोग्य अस्पताल के पुराने आईसीयू में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में 12 पलंग का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने अन्य सरकारी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों को इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जयारोग्य अस्पताल में माधव डिस्पेंसरी के कमरा नंबर 13 को कोल्ड ओपीडी के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां बुखार, सर्दी, खांसी जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच की जाएगी। कोल्ड ओपीडी की सुविधा आज से शुरू की जाएगी। इसमें संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग होगी। कोविड संक्रमित मरीज के सामने आने के बाद जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना और सहायक अस्पताल प्रबंधक डॉ. बालेन शर्मा ने कोविड संबंधी व्यवस्थाओं की तैयारी का जायजा लिया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जांच के लिए जीआरएमसी की वायरोलाजी लैब अधिकृत
कोरोना जांच के लिए वायरोलाजी लैब गजराराजा मेडिकल कॉलेज को अधिकृत किया गया है। सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित कोविड को देखते हुए जयारोग्य चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ग्वालियर सहित चार निजी चिकित्सालय बिरला अस्पताल, आरजेएन अपोलो, सिम्स हॉस्पिटल, कल्याण मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए बेड आरक्षित कराए गए हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ये हैं लक्षण…
सर्दी और सूखी खांसी होना।
तेज बुखार होना या शरीर में ताप रहना।
पूरे शरीर में हर वक्त बहुत दर्द रहना और सिर में दर्द होना।
खाने में स्वाद का पता न लगना और गंध का न आना।
आवाज का हमेशा बैठे रहना।
डायरिया होना या फिर दस्त होना।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

