
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि की पीएचई में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य अभियंता एनएस जौहरी को भोपाल से ग्वालियर, प्रभारी मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को ग्वालियर से अधीक्षण यंत्री पन्ना, अधीक्षण यंत्री संजय कुमार को भोपाल से प्रभारी मुख्य अभियंता इंदौर, कार्यपालन यंत्री महेंद्र सिंह को पन्ना से प्रभारी अधीक्षण यंत्री रीवा, कार्यपालन यंत्री व्हीके छारी को ग्वालियर से प्रभारी अधीक्षण यंत्री मुरैना, कार्यपालन यंत्री रामकुमार सिंह राजपूत को भिंड से प्रभारी अधीक्षण यंत्री ग्वालियर, कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार गुप्ता को भोपाल से प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल, दिलीप कुमार जैन को प्रमुख अभियंता कार्यालय से प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रभारी अधीक्षण यंत्री भोपाल रीजन, मोनिका सप्रे को इंदौर से प्रभारी अधीक्षण यंत्री इंदौर, केएस कुसरे डिंडोरी से सीई आफिस जबलपुर, संतोष साल्वे को विदिशा से कार्यपालन यंत्री इंदौर बनाकर भेजा गया है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

