
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दो महीनों में शिवराज सिंह के दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय की शादी होने वाली है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर होगी, वहीं बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 5-6 मार्च को होगी। बेटों की शादी को लेकर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह तैयारियों में जुटे लगे हुए हैं।
शादी का निमंत्रण देने के लिए कार्ड बांटे जा रहे हैं। पांच फरवरी को शिवराज सिंह ने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल को भी शादी का न्योता दिया। वहीं, इससे पहले उनकी पत्नी साधना सिंह ने हिल्दी कूटने की रश्म निभाते हुए नजर आई थीं। इस वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। आईए, अब जानते हैं कुणाल और कार्तिकेय की कब, किससे और कहां शादी होने वाली है? शिवराज की होने वाली दोनों बहुए कौंन हैं? शिवराज सिंह के बेटों की शादी की तैयारियों कैसी चल रही हैं? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की शादी वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को भोपाल में होगी। करीब आठ महीने पहले कुणाल की जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से सगाई हुई थी। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि यह दोनों की लव मैरिज है।
वहीं, शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। उनकी शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी। अमानत लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। उदयपुर में शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल में एक रिसेप्शन भी होगा। करीब चार महीने पहले अमानत और कार्तिकेय की दिल्ली में सगाई हुई थी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

