डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, महान शिक्षाविद्, प्रखर देशभक्त, सजग राजनेता, सांसद, आजाद भारत के प्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, अदम्य साहस के धनी और सहृदय मानवतावादी, राष्ट्रवादी विचारों पोषक, संपूर्ण भारत भारत के प्रबल समर्थक, सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। इसलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलबाग स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, साडा पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, पूर्व बीज विकास निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, कमल माखीजानी, अशोक शर्मा, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा अजित बरैया, उपेंद्र सिंह बैंस, सुमन शर्मा, अशोक जादौन, रामेश्वर भदोरिया, कनवर मंगलानी, जयप्रकाश मिश्रा, राजू सेठ, राजू सेंगर, रेखा त्रिपाठी, वंदना शर्मा, बचैला गुर्जर, डालचंद वर्मा, गुड्डू वारसी, राजेंद्र सिंह कुशवाह, केशव सिंह राजपूत, नरेश देव, रामनारायण मिश्र, उमाशंकर सोनी, रुचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।