
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| आदर्श गौशाला लालटिपारा में चालू किया गया बायो सीएनजी प्लांट पूरी क्षमता से गैस का उत्सर्जन नहीं कर पा रहा है। वजह, जिन निगम अधिकारियों पर 30 टन गोबर और 20 टन गीला कचरा से एकत्रित कराने का दायित्व है वह इसमें रूचि नहीं ले रहे है। इस वजह से वर्तमान में एक टन गैस ही प्रतिदिन बन पा रही है। जबकि इसकी क्षमता प्रतिदिन 2 टन की है। इस वजह से निगम को प्रतिदिन 50 हजार रूपये नुकसान हो रहा है। यदि प्लांट की क्षमता नहीं बढ़ाई गयी तो 50 प्रतिशत क्षमता से प्लांट ने काम किया तो निगम को वर्ष भर 2.12 करोड़ रूपये के राजस्व की हानि होगी। गेल इंडिया से किये गये अनुबंध के आधार पर निगम ने 6 दिन में 2.91 रूपये का राजस्व मिल चुका है। प्लांट पूरी क्षमता से चले इसके लिये निगमायुक्त संघप्रिय कई बार अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। निगमायुक्त ने हाल ही में विधानसभा के सभ स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल हेल्थ अधिकारी और गौशाला प्रभारी को लिखित में जिम्मेदारी दी है। इसके बाद भी मैदान में काई कसावट नजर नहीं आ रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

