नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| एक युवक ने दुश्मनों को हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिए अपने ही दोस्त के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दोस्त खड़ी बाइक पर गिर पड़ा। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम विकास साहू (24) है, जो शिव कॉलोनी का निवासी है। वहीं गोली मारने वाले उसके दोस्त का नाम मधुसूदन उर्फ पोपट सिंह तोमर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल के पिता राकेश साहू ने बताया कि बुधवार रात जब वह ड्यूटी से घर लौटे, तभी उनका भतीजा अमित दौड़ते हुए आया और बताया कि विकास को गोली लग गई है। उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। यह सुनते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण विकास को जेएएच अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मधुसूदन उर्फ पोपट खुद फरियादी बनकर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि विकास को रवि गुर्जर, कल्ली और उसके साथी शैलू गुर्जर ने गोली मारी है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गए हैं। विकास गंभीर रूप से घायल है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद शिव कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। फुटेज में दिखाई देता है कि एक काली थार गाड़ी खड़ी है। उसमें कुछ युवक बैठे हैं और कुछ बाहर खड़े हैं।फुटेज में कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। कुछ लोग एक युवक को पकड़ते नजर आते हैं। इसी दौरान वह युवक भीड़ से छूटते ही फायरिंग करता है, लेकिन पहली गोली किसी को नहीं लगती। फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां मौजूद युवक इधर-उधर भागने लगते हैं। वहीं विकास विवाद के बीच खड़ी बाइक की ओर आ रहा था। वह बाइक पर बैठने की कोशिश करता है, तभी दूसरी गोली विकास को लग जाती है। गोली लगते ही वह सीने पर हाथ रखकर वहीं बाइक पर गिर पड़ता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मामले में गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

