नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भिंड| भिंड जिले में लहार नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशंकर शर्मा एक बार फिर अपने अभद्र व्यवहार के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शिकायतकर्ता को उसकी औकात बताते और गवर्नर न बनने की नसीहत देते सुनाई दे रहे हैं। विवाद की जड़ एक हैंडपंप का चबूतरा और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बनी, जिसने साहब के सब्र का बांध तोड दिया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पूरा मामला वार्ड नंबर 14, जनकपुरा इलाके का है। भीम सेना के जिलाध्यक्ष मौसम मल्होत्रा ने इलाके में खराब पडे सरकारी हैंडपंप के पास चबूतरा न बनने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। जब काम नहीं हुआ, तो उन्होंने सीएमओ को फोन लगाया। बातचीत की शुरुआत में ही सीएमओ भडक गए क्योंकि फोन उनकी पत्नी के नंबर पर गया था। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा, ‘इस नंबर पर फोन मत किया करो, यह मेरी पत्नी का नंबर है।’ जैसे ही शिकायतकर्ता ने काम की बात की, सीएमओ रामशंकर शर्मा ने कहा कि शिकायत की है तो काम हो जाएगा। लेकिन बातचीत गाली-गलौज और तीखी बहस तक जा पहुंची। ऑडियो में सीएमओ कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘तुम गवर्नर नहीं हो। सब काम कर रहे हैं, फिर भी उंगली करते रहते हो।’ उन्होंने शिकायतकर्ता पर अधिकारियों को परेशान करने का आरोप लगाया और प्रशासनिक लाचारी का रोना भी रोया। हैरानी की बात यह है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी ने ऑडियो में यह स्वीकार किया कि नगर पालिका के पास संसाधनों की कमी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन (सैलरी) तक नहीं मिल पाई है। सीएमओ ने शिकायतकर्ता से कहा कि लोगों से टैक्स जमा करवाओ ताकि कर्मचारियों का पेट भर सके, तब जाकर काम की उम्मीद करो। यह पहली बार नहीं है जब रामशंकर शर्मा चर्चा में आए हों। करीब दो साल पहले भी उनका एक विवादित ऑडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने न्यायपालिका (जज) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

