नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का जन्म दिवस 25 मार्च बुधवार को ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर सेवाभाव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने दी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर सेवाभाव से मनाया जाएगा। जिसमें सर्वप्रथम परमार्थ आश्रम गिरवाई नाका लश्कर पर सुबह 8.30 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद नारायण वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज जागृति नगर में सुबह 11 बजे फल वितरित किए जाएंगे। तदुपरांत गोले का मंदिर थाने के पास स्थित आत्म ज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में दोपहर 12 बजे फल वितरण दिवाकर पचैरी एवं ध्रुव उत्तम द्वारा किया जाएगा। उसके बाद बड़ा गांव हाईवे भूमिया बाबा का मंदिर पर दोपहर 2 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गंगा मालनपुर पर दोपहर 3 से 5 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन पार्षद मनोज यादव द्वारा किया जा रहा है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर हॉकी खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन मैच खेलकर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया जाएगा एवं हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर द्वारा खिलाड़ियों को केक एवं फल वितरित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

