नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। जनगणना की तैयारियों और जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार कलेक्टरों की नई तैनाती की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस महीने के दूसरे सप्ताह में तबादलों की बड़ी सूची जारी हो सकती है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दरअसल प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जनगणना का काम शुरू होना है। इसे देखते हुए सरकार जिलों में प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है। कई जिलों में कलेक्टरों का कार्यकाल दो साल से ज्यादा हो चुका है, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर भी हटाने की चर्चा है। चर्चाओं के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, धार और शहडोल समेत कई जिलों में कलेक्टर बदले जा सकते हैं। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सेक्रेटरी रैंक में आ चुके हैं, ऐसे में उन्हें मंत्रालय में पदस्थ किए जाने की संभावना है। वहीं 2011 बैच की आईएएस और ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान भी अगले वर्ष सेक्रेटरी रैंक में पहुंचने वाली हैं। प्रशासनिक स्तर पर उन्हें भी नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सूत्रों के अनुसार धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सिंह और नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना को भी इधर-उधर किया जा सकता है।जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के सत्यापन के बाद कुछ अधिकारियों को हटाकर उनकी जगह युवा और नए अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

