-
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चार घायल
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर । परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे सहित चार लोग घायल हैं। वहीं गंभीर हेड इंजरी की वजह से ऑटो ड्राइवर की हालत भी नाजुक है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीद के मुताबिक, स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। हादसे में शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30), शगुन पति शुभम, इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55) शुभम के ताऊ, लीला पति इंद्रजीत (52) शुभम की ताई, प्रीति पति करण कश्यप (60) शुभम की मेरठ निवासी सास की मौत हो गई। वहीं प्रीति (20), प्रियांश पिता शुभम (5), आरव पिता शुभम (6) और एक अन्य घायल हुए हैं। एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि हादसे में घायल चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया हैं। ऑटो ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। उसकी हालत गंभीर है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, दो बच्चे, एक महिला और ऑटो ड्राइवर ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं। स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा का मेडिकल टेस्ट करा रहे हैं। वहीं थाटीपुर थाने की पुलिस ने एमपी 21 जेड ई 5911 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। इसके आगे का कांच टूट चुका है। सभी एयरबैग भी खुले हुए हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

