नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। शहर में एक बार फिर महंगाई का असर कारोबारियों और होटल संचालकों पर दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। ग्वालियर में अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलिंडर 3293 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यही नीला सिलिंडर 2307 रुपये में उपलब्ध था। अचानक बढ़े दामों से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय-नाश्ते का कारोबार करने वालों की चिंता बढ़ गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत का असर अब खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। छोटे कारोबारियों के लिए बढ़ा हुआ खर्च संभालना चुनौती बनता जा रहा है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर अभी 996.50 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। गैस एजेंसियों के अनुसार नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

